# Chief Minister Arvind Kejriwal: ED के सामने पेश होने के लिए सीएम केजरीवाल ने मांगी नई तारीख, अब तक जारी हो चुके 8 समन, केजरीवाल पर क्या है आरोप, पढ़िए खबर > दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में ईडी के आठवें समन पर भी आज पेश नहीं होंगे। **Published by:** [Newsplus21](https://paragraph.com/@newsplus21/) **Published on:** 2024-03-04 **URL:** https://paragraph.com/@newsplus21/chief-minister-arvind-kejriwal ## Content Chief Minister Arvind Kejriwal: नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में ईडी के आठवें समन पर भी आज पेश नहीं होंगे। हालंकि केजरीवाल पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय से 12 मार्च के बाद नई तारीख मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे।Chief Minister Arvind Kejriwal: उन्होंने कहा है कि यह समन गैरकानूनी है। लेकिन मैं आपके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हूं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद नई तारीख मांगी है।Chief Minister Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं और इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। इससे पहले 22 फरवरी को भी ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा था। लेकिन केजरीवाल सातवें समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इससे पहले बीती साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 14 फरवरी और 22 फरवरी को भी ईडी केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी थी। Read more: https://newsplus21.com/chief-minister-arvind-kejriwal-cm-kejriwal-asked-for-a-new-date-to-appear-before-ed-8-summons-have/ ## Publication Information - [Newsplus21](https://paragraph.com/@newsplus21/): Publication homepage - [All Posts](https://paragraph.com/@newsplus21/): More posts from this publication - [RSS Feed](https://api.paragraph.com/blogs/rss/@newsplus21): Subscribe to updates ## Optional - [Collect as NFT](https://paragraph.com/@newsplus21/chief-minister-arvind-kejriwal): Support the author by collecting this post - [View Collectors](https://paragraph.com/@newsplus21/chief-minister-arvind-kejriwal/collectors): See who has collected this post