# IND vs AFG 1st T20: पहले टी20 में रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग? बतौर फिनिशर रिंकू पर होगी जिम्मेदारी, देखने संभावित प्लेइंग इलेवन

*टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ अपना अंतिम टी-20 सीरीज खेलने उतरेगी.*

By [Newsplus21](https://paragraph.com/@newsplus21) · 2024-01-11

---

**IND vs AFG 1st T20: खेल डेस्क:** टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ अपना अंतिम टी-20 सीरीज खेलने उतरेगी. पहले मैच में आकर्षण का केंद्र कप्तान रोहित शर्मा रहने वाले हैं। रोहित ने अपना आखरी T20i नवंबर 2022 में खेला था. तीन मैचों की ये सीरीज भारत और अफगानिस्तान की पहली T20 सीरीज है. बता दें आज के मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली और अफगानिस्तान की ओर से राशीद खान खेलते नज़र नहीं आएंगे। विराट कोहली अपने निजी करणों से नहीं खेलेंगे। विराट सीरीज के अंतिम दो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं राशिद ने बीते साल नवंबर में सर्जरी कराई थी और वह अब तक मैच फिट नहीं हुए हैं। जिसके कारण उन्हें इस सीरीज से बाहर कर दिया गया है.

**रोहित-यशस्वी की जोड़ी करेगी ओपनिंग –**

**IND vs AFG 1st T20:** कप्तान रोहित पहले T20 मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। शुभमन गिल वन डाउन यानी नंबर तीन पर उतर सकते हैं।

**प्रदर्शन के आधार पर विश्वकप के लिए टीम का होगा चयन**

**IND vs AFG 1st T20:** बता दें T20 वर्ल्डकप से पहले ये भारत के लिए अंतिम टी-20 सीरीज होगी, ऐसे में सभी प्लेयर्स शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम आगामी T20वर्ल्ड कैप के लिए पुख्ता करना चाहेंगे। जानकारी हो कि, IPL में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विश्वकप के लिए टीम का चयन होगा। विश्व कप का आयोजन जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है।

  
Read more: [https://newsplus21.com/ind-vs-afg-1st-t20-who-will-open-with-rohit-in-the/](https://newsplus21.com/ind-vs-afg-1st-t20-who-will-open-with-rohit-in-the/)

---

*Originally published on [Newsplus21](https://paragraph.com/@newsplus21/ind-vs-afg)*
