# Sachin Pilot: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे रायपुर, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात > कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद पहली बार सचिन पायलट छत्तीसगढ़ पहुंचे है। **Published by:** [Newsplus21](https://paragraph.com/@newsplus21/) **Published on:** 2024-01-11 **URL:** https://paragraph.com/@newsplus21/sachin-pilot ## Content Sachin Pilot: रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद पहली बार सचिन पायलट छत्तीसगढ़ पहुंचे है। एयरपोर्ट पहुंचे ही कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया गया। Sachin Pilot: बता दें कि प्रदेश के नव-नियुक्त प्रभारी सचिन पायलट अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच हैं। 12 जनवरी को सुबह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे। Sachin Pilot: जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 14 जनवरी से शुरू होने जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी।Sachin Pilot: इस दौरान सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की पूरी रिपोर्ट लेंगे. कुछ दिनों पहले दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि नए प्रभारी का मार्गदर्शन लिया जाएगा। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी। Read more: https://newsplus21.com/sachin-pilot-new-in-charge-of-chhattisgarh-congress-sachin-pilot-reached-raipur-said-this-regarding-lok-sabha-elections/ ## Publication Information - [Newsplus21](https://paragraph.com/@newsplus21/): Publication homepage - [All Posts](https://paragraph.com/@newsplus21/): More posts from this publication - [RSS Feed](https://api.paragraph.com/blogs/rss/@newsplus21): Subscribe to updates ## Optional - [Collect as NFT](https://paragraph.com/@newsplus21/sachin-pilot): Support the author by collecting this post - [View Collectors](https://paragraph.com/@newsplus21/sachin-pilot/collectors): See who has collected this post