Vātāyana
बाँधो न नाव इस ठाँव, बन्धु! पूछेगा सारा गाँव, बन्धु!
यह घाट वही जिस पर हँसकर, वह कभी नहाती थी धँसकर, आँखें रह जाती थीं फँसकर, कँपते थे दोनों पाँव बन्धु!
वह हँसी बहुत कुछ कहती थी, फिर भी अपने में रहती थी, सबकी सुनती थी, सहती थी, देती थी सबके दाँव, बन्धु!
– सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
एकांगी प्रेम के ठाँव की ओर जब कभी भी प्रारब्ध का खेवैया हमारे जीवन की नाव ले जाता है, मन की सदैव यही विनती होती है, “बाँधो न नाव इस ठाँव, बंधु!”। यदि किसी समय फँसने वाली आँखों, धँसने वाले पैरों, निकलने वाली साँसों-उसासों, हक्की-बक्की रह जाने वाली मति, पीर सहने वाले मन और खो जाने वाली कल्पना से बसे, अब उजड़ चुके गाँव ने वो बरसों पूर्व दफनाया दर्द देख लिया, तो क्या होगा, कोई नहीं जानता। हाँ, गाँव फिर बस जाएगा, मानो कभी उजड़ा ही न हो, आँखें तब भी फँसती थी, अब भी फँसेगी, पाँव तब भी काँपते थे, आज भी काँपेगे; क्योंकी चाहे कितना भी गहरा दफना दो, प्रेम की साँसें शायद हमेशा चलती रहती हैं, प्रतीक्षा होती है मात्र एक स्मृति की चिंगारी की।
50 और 60 के दशक उन पीढ़ियों के थे जिन्होंने बड़े होते हुए (30-40 के दशक में) कांग्रेस को 'सर्वसमावेशी' टेंट के रूप में देखा-सुना था। गाँधी और कांग्रेस द्वारा विभाजन के समय धोखा मिलने पर भी इस 30-40 के दशक की पीढ़ी पर मिथकीय विषकन्या का सम्मोहन नहीं टूटा था।
70-80 के दशक की युवा पीढ़ियों ने अपने बचपन में (50-60 के दशक में) स्वाधीनता के बाद कांग्रेस की असफलताओं को देखा। उस समय कांग्रेस के कवच में छेद हो रहे थे, किन्तु उसका ढाँचा दृढ़ था क्योंकि संस्थागत एवम् मानसिक (शिक्षा, पत्रकारिता, आदि माध्यमाें से) नियन्त्रण जस का तस था।
और राजनैतिक धरातल पर कोई वृहद, विश्वसनीय चुनौती भी नहीं थी। बरसों बाद साँस लेने का समय पा कर राष्ट्रवादी शक्तियाँ अभी एकत्रित ही हो रही थीं। साथ ही, '62 का युद्व, बारम्बार पड़ते अकाल, आदि के रूप में स्वाधीनता के बाद के भारत के जो सपने दिखाए गए थे, वो टूट रहे थे।
इन्हीं 50-60 की असंतुष्ट पीढ़ियों ने अपनी युवावस्था में 70-80 के दशक में कांग्रेस-विरोध का झंडा ऊँचा किया। कांग्रेस ने अपनी असफलताओं से उपजी व्यग्रता और विश्वसनीय विपक्ष के उदय को कुचलने की अधीरता में आपातकाल लगाकर कांग्रेस-विरोध का तात्कालिक कारण थाली में सजा कर दिया।
किन्तु 50-60 के दशकों में रहे पूर्ण मानसिक नियन्त्रण के कारण अंतर्निहित भ्रम के फलस्वरूप राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ-साथ राष्ट्र-विरोधी शक्तियाँ भी बलशाली हुईं। 70 और 80 के दशक में जन्मी पीढ़ियों ने 90-2000 के दशक में कांग्रेस के राजनैतिक दुर्ग को ढहाया।
किस पथ नहीं जाना है, यह तो लोग समझ पा रहे थे, किन्तु अन्य विकल्पों को लेकर वैचारिक स्पष्टता का अभाव अभी था। दुर्ग ढह गया था तथापि टेक लेकर कांग्रेस चल पा रही थी। अर्थात्, बचपन में बोए गए संस्थागत, मानसिक नियन्त्रण के बीज अपना काम अभी भी कर पा रहे थे।
राष्ट्रवादी शक्तियों द्वारा इसका प्रतिकार किया जा रहा था, परन्तु उनके प्रयास पर्याप्त नहीं थे। विषकन्या का सम्मोहन क्षीण हो रहा था, फिर भी टूटा नहीं था। प्रतिकार हेतु उपयुक्त साधनों का अभाव था।
यही साधनों की उपलब्धता 90-2000 के दशकों में जन्मी पीढ़ियों को पूर्ववर्ती पीढ़ियों से अलग करती है। इन पीढ़ियों को अपनी किशोरावस्था और आरम्भिक युवावस्था में आर्थिक उदारीकरण, उससे हुए मीडिया विस्फोट और इंटरनेट का पूर्णतः लाभ मिला। पहली बार किसी पर सम्मोहन निष्क्रिय हुआ।
संप्रग के 10 वर्षों के गड़बड़-घोटाले और रीढ़हीन शासन के साथ-2 भारत विखंडन शक्तियों (भाविश/BIF) व जिहादी शक्तियों ने रहा सहा काम कर दिया। भ्रम-निवारण में इंटरनेट ने राष्ट्रवादी शक्तियों के हाथ बली किये। इससे मतदाताओं में वैचारिक स्पष्टता और दृढ़ता आई।
इस पीढ़ी ने परिवर्तन का पहला अवसर आते ही उसे हाथोंहाथ लिया। ध्यान रहे कि '14 के चुनाव में नए मतदाताओं का अदम्य समर्थन राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ था। वहीं अन्य शक्तियों के मतदाता मुख्यतया पूर्ववर्ती पीढ़ियों के होते हैं। जैसे-2 ये पुरानी पीढ़ियां जाएँगी, शत्रु क्षीण होगा।
संक्षेप में, 2008-12 के अन्तराल में इंटरनेट (और अनुकूल मीडिया) की पैठ बढ़ने से संस्थागत और मानसिक नियन्त्रण की बेड़ियाँ तोड़ने हेतु राष्ट्रवादियों को उपयुक्त साधन उपलब्ध हुआ। फलस्वरूप 90-2000 की पीढ़ियों को उचित दिशा का भान हुआ और वे राष्ट्र के पक्ष में संगठित हुए।
अन्ततः राष्ट्रवादी शक्तियों को विषकन्या के सम्मोहन का निरोध करने वाली और वैचारिक स्पष्टता देने वाली औषधि मिल गई। जैसे-जैसे 2000 की पीढ़ी परिपक्व होगी, इसके प्रभाव 2020 के दशक में भी देखने को मिलते रहेंगे। सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, तो भविष्य के प्रति आशान्वित हुआ जा सकता है।
हिन्दू समाज में जन्मना जाति के आधार पर भेद-भाव एक विकट समस्या रही है। इतिहास में एक समय ऐसा भी आया की कलयुगी समाज और इसके तथाकथित, स्वघोषित ठेकेदारों ने समाज के एक वर्ग का मन्दिरों में प्रवेश प्रतिबन्धित कर उन्हें ईश्वर और देव-दर्शन से ही वंचित कर दिया था। अपनों द्वारा ही किए जा रहे इस अत्याचार के विरुद्ध मुखर होने का काम सर्वप्रथम हमारे समाज ने ही किया। चाहे वह रामानुजाचार्य का प्रत्यक्ष व्यवहार से दिया गया संदेश हो, या सन्त चोखमेळा की भक्ति और उस पर समाज की श्रद्धा, विश्वास, रामानन्द द्वारा ‘जातपात पूछे नहिं कोइ, हर को भजै सो हर का होइ’ कह सन्त रैदासजी (रविदास) को दीक्षित करना हो या फिर केरल के महाराजा बलराम वर्मा द्वारा मन्दिर प्रवेश अध्यादेश ही हो, भेदभाव हटाने के लिए लड़ने वाले सच्चे हिन्दू सन्तों, भक्तों, विचारकों की कमी नहीं रही। आज भी पंढरपुर के विठोबा को मन में बसाए जब भी कोई ‘अबीर गुलाल उधळीत रंग’ गाता है तो वह वारकरीयों के एकत्व, एकात्म-भाव का वरण कर, समस्त भेदभाव का प्रतिरोध भी कर रहा होता है। इसकी सार्थकता इस तथ्य में भी निहित है कि रचनात्मक प्रतिरोध के ये प्रयास सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के नाम पर सामाजिक विभाजन और कटुता के वाहक नहीं बनते, वरन् अपनी सफलता से समरसता को पोषित ही करते हैं।
स्वातंत्र्यवीर सावरकर उन्हीं महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने जन-जागृति के इस अभियान में अपनी सार्थक आहुति दी। कालापानी से निकल कर भी बन्दी जीवन जीने को विवश वीर सावरकर की प्रेरणा से ही मुम्बई में पतितपावन मन्दिर की स्थापना हुई थी। साथ ही हिन्दू समाज को संगठित करने हेतु सहभोज जैसे अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से भी स्वातंत्र्यवीर ने अस्पृश्यता के विरुद्ध आन्दोलन चलाए। आज इसी विषय पर वीर सावरकर द्वारा रचित एक कविता का मराठी से हिन्दी अनुवाद प्रस्तुत है :-
मूल मराठी पद ->
मला देवाचे दर्शन घेउ द्या, डोळे भरून देवास मला पाहुं द्या। जो तुम्हिच करा दिनरात, मळ काढित मळले हात। म्हणुनीच विमल हृदयात, हृदय त्या वाहु द्या ! मी तहान जल तो जाण, मी कुडि माझा तो प्राण। मी भक्त नि तो भगवान, चरण त्याचे शिवु द्या। तो हिंदु-देव मी हिंदु, मी दीन तो दया-सिंधू, तुम्ही माझे धर्माचे बंधू, अडवु नका जाउ द्या।
– स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर
हिन्दी अनुवाद का मेरा प्रयास ->
मुझे देव-दर्शन कर लेने दो, आँख-भर देख लेने दो। जो आप करते दिन-रात, मल उठाते हुए मैले हाथ। इसलिए इस निर्मल हृदय में, उस हृदय को बह लेने दो। मैं प्यासा, उसे जल जानो, मैं शरीर, उसे आत्मा मानो। मैं भक्त, वो भगवान, उसके चरण छू लेने दो। वो हिन्दू देव, मैं हिन्दू, मैं दीन, वो दया-सिन्धु, धर्म-बन्धु हो तुम मेरे, रोको मत, जाने दो रे।
– स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर (अनूदित: निमित्त)
उपरोक्त अनुवाद करने में एक मित्र से अनमोल सहायता मिली। उस मित्र का अत्यन्त आभारी हूँ। शब्दशः अनुवाद और भावानुवाद करने के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास किया है। यद्यपि यह काम दोनों भाषाओं के साहचर्य के कारण अत्यन्त सरल था। कोई वास्तविक कठिनाई हुई नहीं। किसी अनपेक्षित त्रुटि के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ।
यूँ तो निश्चित किया था की नियमित हो वृत्तियाँ (ब्लॉगपोस्ट) डालूँगा, किन्तु समय और दैव की गति की थाह किसे? परिस्थितियाँ कुछ ऐसी बनती चली गईं की इतने लम्बे अन्तराल बाद आज कुछ डाल पा रहा हूँ। अस्तु, शीघ्र मिल पाएँगे, इसी कामना के साथ आज्ञा चाहुँगा।
"ए, क्या मेरा कलुष बड़ा है
देवी की गरिमा से भी;
किसी बात में हूँ मैं आगे
माता की महिमा से भी?"
यूँ तो हमारे समाज पर अनेकानेक क्रूरताएँ देश के सहस्र वर्षों के औपनिवेशिक काल के आरम्भ से होती चली आ रही हैं, फिर भी पिछले कुछ वर्षों में उनके लक्षण अधिक स्पष्ट हो, हमारा मुँह ताकने लगे हैं, या यूँ कहें कि अन्ततोगत्वा हमारा समाज जागने लगा है। कई सारी छुटपुट जान पड़ने वाली घटनाएँ हैं जो भविष्य के लिए अशुभ संकेत जान पड़ती हैं। फिर भी अधिकांश लोग भावी विपदा से अनजान से दिखाई देते हैं। ऐसे ही कुछ भाव प्रकट करती कुछ पंक्तियाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ। यहाँ उल्लिखित प्रत्येक घटना सत्य है और उनसे सम्बन्धित जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध भी है। फिर भी सन्दर्भ स्पष्ट करने और शंका-समाधान हेतु सम्बद्ध समाचार मैंने सन्दर्भ-सूची में दिए हैं। अस्तु, पढ़िए…
इस सिकुलर देस में बन्धु, एक लावण्यमयी रहती थी,[1] इस सिकुलर देस में बन्धु, सिकुलर शिक्षा वो पढ़ती थी, इस सिकुलर देस में बन्धु, निकिता परीक्षा देती थी,[2] इस सिकुलर देस में बन्धु, वो अपने सपने बुनती थी।
इस सिकुलर देस में बन्धु, किशन भारवाड़ बसता था,[3] इस सिकुलर देस में बन्धु, हर्ष भी कपड़े सिलता था,[4] इस सिकुलर देस में बन्धु, अनुराग देवी को भजता था,[5] इस सिकुलर देस में बन्धु, मुखर कमलेश बोलता था।[6]
इस सिकुलर देस में बन्धु, बच्चे झिलमिल हँसते थे,[7] इस सिकुलर देस में बन्धु, शोभाएँ हिलमिल रहती थीं,[8] [9] इस सिकुलर देस में बन्धु, राकेश त्राल में रहता था,[10] इस सिकुलर देस में बन्धु, एक पगला रोटी मँगता था।[11]
इस सिकुलर देस में बन्धु, शारदा की पीड़ा हुई थी मूक, इस सिकुलर देस में बन्धु, समस्त आशाएँ गई थीं टूट, इस सिकुलर देस में बन्धु, कश्यप ने देखा सभी का कूट, इस सिकुलर देस में बन्धु, सर्वव्यापी हुआ था झूठ।
इस सिकुलर देस में बन्धु, कोदण्डराम शिरोच्छेद हुए थे,[12] इस सिकुलर देस में बन्धु, चेरपुत्र हिन्दू विच्छेद हुए थे इस सिकुलर देस में बन्धु, आदिशक्ति मन्दिर गिरा था,[13] इस सिकुलर देस में बन्धु, जन्मभूमि पर भक्त मरा था।
इस सिकुलर देस में बन्धु, कल्पवृक्ष ने हाथ थे जोड़े,[14] इस सिकुलर देस में बन्धु, सुशील ने प्राण थे छोड़े,[14] मरीच्झापि में नरभक्षी डोले, फिर भी कोई चूँ नहीं बोले, इसी सिकुलर देस में बन्धु… हाँ, फिर भी कोई चूँ नहीं बोले। क्योंकि, इस सिकुलर देस में बन्धु, ये सब निपट निगोड़े थे, तारतार सिकुलरवाद पे बन्धु, ये थिगले हमने जोड़े थे!
इस सिकुलर देस में बन्धु, जब बस दुर्घटना होती है, इस सिकुलर देस का बन्धु, सेवक तुरत चिचियाता है, इस सिकुलर देस में बन्धु, आतंकी जी अमोल मोती हैं, इस सिकुलर देस का बन्धु, न्यायालय मिमियाता है।
इस सिकुलर देस में बन्धु, एक दिन ऐसा आएगा, धर्मवृष दयाहीन हो, लड़खड़ाएगा, धर्मदीप दीप्तिहीन हो, फड़फड़ाएगा, गौ को अधम ग्रस जाएगा, धर्मतरणी ऐसी डूबेगी, सकल पृथ्वी फिर डोलेगी, किन्तु, समर्थ नहीं कोई गाएगा शिवा नहीं कोई आएगा।
भारती के क्रन्दन गूँजेंगे, भेड़िये असुर पग चूमेंगे, मानवाधिकारी दृग मूँदेंगे, फिर धर्मधरा सब लूटेंगे।
क्या इसी निमित्त तुम भी हो बैठे? आँखें बन्द कर, शय्या पर लेटे? ध्वंस की प्रतीक्षा हो करते? त्रास की समीक्षा हो करते? यदि नहीं, तो फिर सिकुलरवाद की माला क्यों जपते? किसके निर्मूलन की बाट जोहते?
– निमित्त
सन्दर्भ-सूची :-
[1] लावण्या आत्महत्या कांड – तमिलनाडु [2] निकिता तोमर हत्याकांड – हरियाणा [3] किशन भारवाड़ हत्याकांड – गुजरात [4] हर्ष हत्याकांड – कर्नाटक [5] मुंगेर दुर्गा-पूजा गोलीबारी कांड – बिहार [6] कमलेश तिवारी हत्याकांड – उत्तरप्रदेश [7] मदरसा बाल यौन शोषण कांड – हैदराबाद [8] शोभा मजूमदार घटना – बंगाल चुनावी हिंसा [9] शोभारानी मण्डल घटना – बंगाल चुनावी हिंसा [10] राकेश पण्डिता हत्याकाण्ड – जम्मू कश्मीर [11] कपूरथला गुरुद्वारा हत्याकांड – पंजाब [12] कोदण्डराम मूर्तिभंजन काण्ड – आंध्रप्रदेश [13] नंजनगुडु मन्दिर विध्वंस काण्ड – कर्नाटक [14] पालघर साधु हत्याकांड – महाराष्ट्र
The story that started with a short poem on a brief, promising encounter between two youngsters now seems to be evolving into something more. I was reading and discussing my recently shared poem ‘The sad, cute Yeti’ and its sequel ‘Cruel, Charming Recluse Thief’ with some very wonderful friends of mine and it was fantastic. During the discussion, thanks to some of the great insights from my friends, it occurred to me that the story can be continued further and the result is here for … whoever’s reading this … I guess.
But first a little primer. I have experimented a bit with this one. As the first and second parts described the encounter from the perspectives of the heroine and hero, respectively; this part incorporates the perspectives of both of them in an innovative or, dare I say, peculiar way. The italicized lines convey the heroine’s perspective while the lines in bold font convey the hero’s perspective. Some of the lines towards the end are bold italicized so as to convey the common perspective of the two. This signifies the growing bond between the two. So without further ado, read along…
A Team well-blended
With that laddish gait, that dapper attire, The tilak scarlet, with pitaambar on fire.
Organizing the affairs, he roams around, Towards me he comes, and utters some sounds. Decoration’s about to finish, I reply and I nod, Chief Guest’s about to arrive, says he, and smiles broad.
I am giddy at this chance, to know him some more, Excitement coursing through me, like waves crash on a shore. Successful, the event is, and we are commended, Tuneful, our coordination, like a team well-blended.
Her graceful gait, and elegant, dainty attire, Fragrant Gajraa scarlet, innocence pure as fire.
Busy and entranced, I roam around, Brain alert, Heart lost, tuning out sounds. Relentlessly I am teased, by my mates who noticed, I can only grumble, while they feel very pleased.
For this chance, I’m grateful, to know her some more, As I can now nurture, the connect I feel and adore. Doubtful still, she seems, but more the time we spend, Trustful, I am, of the joys we may ascend.
We had to stay late, to wrap up the place, A few, his mates, others my friends, no less Finally, the work is done, everyone’s now gone We two now alone, she suppresses her yawn.
Streets are empty, and for her, I am wary, Times not aplenty, my hostel afar, the route scary He offers to walk me, groggily I accept Air’s a bit nippy, to her hostel we go direct.
We are here, smiling at each-other, Goodbyes we utter, each lost in the other. We make a good team, we say to each-other Potential up to brim, discover we can, together.
A sapling to be tended, with emotions sweet-scented With friendship extended, shall make a team well-blended
– Nimitta
In the last post, we briefly discussed the role of Hindi in its vast area of expanse  in facilitating and lubricating the socio-economic interactions in the heartland of Bharatiya Civilization. However, this is not to deny the impending threat to this intricately diverse canvas of languages. Rather, the threat does not just exists but extends well across the country. This is starkly evident from the drying up of literary creativity and disappearing readers of Bharatiya languages.
It is said that “साहित्य समाज का दर्पण होता है” (Sāhitya Samāja kā darpaṇa hotā hai/Literature is the mirror of a society.); and to say that today, Bharatiya-s have no mirror for themselves to look into in their own mother tongues won’t be an exaggeration.
The question then arises is that how this came to be? The answer is quite obvious. Languages are not inanimate. They are living, breathing organisms that reside in the body that is the society and the dialogues, interactions and expressions of diverse thoughts and concepts by the people is the soul of their languages. More the people express themselves not just in their day to day interactions, rather in every sphere of human expression, more their languages get enriched and thrive on to become more complete, intricate, expansive and expressive.
With colonization and its propaganda education aimed at churning out brown sepoys and clerks and subsequently in more recent times, with globalization and technology-enabled inter-connectivity, the space and scope of all the Bharatiya languages has seen a rapid shrinkage. Moreover, the colonial baggage of English language that was continued to be born by our polity and society even post independence coupled with the exclusive domination of English as the language of Science and Technology has ensured that any conversation on things that matter to a society are being undertaken exclusively in English language. English, being a global link-language, indeed presents us with certain advantages but is it really that imperative a choice? This is the question which ought to have been asked before the principle of unquestionable subservience of Bharatiya languages to the ‘global language’ English was accepted categorically by the policy makers, intelligentsia and the society at large. But we found a ‘Jugaad’ and brushed these questions under the carpet for a later date which may never even come.
As a result, today our society is forging ahead on a path of inevitable butchering of our linguistic diversity. It is not that there is absolutely no consciousness in the society about this impending doom. Various linguistic demands, however marred they may be by political and socio-economic interests and influences, do have in them the undercurrent of the sentiment of preservation of Bharatiya languages.
However, as happens often with societies psychologically damaged by colonization, we haven’t yet been able to even diagnose the issue properly, let alone discussing the possible solutions to it. This is evident in the fact that most linguistic movements in Bharat have pitted one Bharatiya language against another. While the ground realities are that each and every Bharatiya language is suffering not at the hands of its sister Bharatiya languages, rather their space has primarily been taken over by English, be it in the sphere of Science and Technology, or literary creativity or economic sphere. The medium of all the modern knowledge and quality education in Bharat today is English. The medium of all formal business activities and communication in Bharat today is English. The medium of the trickle of literary creativity that our society is able to produce today is English. The rich literary traditions of our languages are dying a slow painful death as older generations depart. The new crop of Bharat is devoid of any meaningful experience of the joys of its own languages since we have relegated our languages to the 150-200 odd pages of textbooks of secondary language subjects which is, unsurprisingly, sometimes deemed more than necessary. It has all come to a situation where today we are ashamed of speaking in our mother tongues. Can we even call the multitude of Bharatiya languages to be our own anymore given that we treat them as an unwanted baggage of an unwanted past?
This eclipsing of Bharatiya languages has led to stunting of our languages, often characterized by the lack of knowledge of vocabulary among the populace which ought to be known even to a speaker with reasonable proficiency. When we should be enriching our languages by satisfying the demand for new vocabulary in this fast paced, rapidly changing world, we are not just stunting their growth, we are shrinking them by abandoning our mother tongues in favour of English. When we don’t consume any content in our own languages, we don’t read and write in our own languages, many times we don’t even think in our own languages, then how can we expect our languages to evolve into a suitable mode of communication for the contemporary world?
While this might seem like a call for unity for Bharatiya languages against English, that is not so. As stated earlier, English being a global link-language, does present us with many advantages and opportunities. But as is said – “Ati Sarvatra varjayeta”.  We need to introspect whether or not the disproportionate spread of a foreign language, the language of colonizers is free of its fair share of dangers as well. But any meaningful introspection is possible only when we frame the topic to be introspected properly. Is our society even ready to stop and think about these issues? Do we even consider it worth our while? Even if we succeed in catching a breath to ponder upon these issues, will we able to turn the tides? Or the point of return is already far behind? Only time shall tell…..
Praṇāma.
पिछली ब्लॉगपोस्ट में हमने भारतीय संस्कृति की हृदयस्थली-स्थित हिन्दी भाषा के विस्तृत प्रभाव-क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक संवाद को स्निग्ध और सुगम बनाने में हिन्दी की भूमिका पर संक्षेप में विचार किया। किन्तु यह सुगमता इस जटिल वैविध्य वाले भाषाई चित्रपटल पर आसन्न किसी भी संकट का खण्डन तो सर्वथा नहीं है। भीषण संकट केवल है ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण देश में व्याप्त भी है। भारतीय भाषाओं की साहित्यिक सृजनशीलता की सूखती गंगा इस संकट का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
कहा जाता है कि साहित्य समाज का दर्पण होता है; तो यह कहना अतिश्योक्तिपूर्ण कदापि नहीं होगा की आज भारतीयों के पास अपनी मातृ-भाषाओं में ऐसा कोई दर्पण है ही नहीं जिसमें वो झाँक कर आत्मावलोकन कर सकें।
तब प्रश्न यह उठता है कि ऐसी स्थिति कैसे आई? उत्तर प्रत्यक्ष है। भाषाएँ निष्प्राण नहीं होती बल्कि जीवन्त, सप्राण जीव होती हैं। समाज भाषाओं का शरीर होता है और लोगों द्वारा परस्पर संवाद, विमर्श और विभिन्न विचारों एवम् सिद्धान्तों, संकल्पनाओं आदि की अभिव्यक्ति उनके प्राण होते हैं। जितना अधिक लोग अपनी भाषाओं में स्वयं को अभिव्यक्त करते हैं, ना केवल दैनन्दिन संवादों में, वरन मानव अभिव्यक्ति के प्रत्येक पक्ष में, उतना ही उनकी भाषाएँ संवर्धित होकर अधिक सम्पूर्ण, परिष्कृत, प्रशस्त एवम् अभिव्यञ्जक होती हैं।
उपनिवेशवाद और उसके साथ आई अधिप्रचारयुक्त शिक्षा, जिसका उद्देश्य ही अंग्रेजी मानस वाले सिपॉय और क्लर्क बनाना था, जो केवल दिखने में भारतीय हों, और तत्पश्चात् निकट इतिहास में वैश्वीकरण और प्रौद्योगिकी संचालित संचार क्रान्ति के कारण सभी भारतीय भाषाओं की परिधि तेजी से घटी है। साथ ही स्वतन्त्रता के बाद भी हमारे शासनतन्त्र और समाज द्वारा अंग्रेजी भाषा का औपनिवेशिक बोझा नहीं उतारने और विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंग्रेजी का प्रश्नातीत वर्चस्व होने से यह सुनिश्चित हुआ है की ऐसे कोई भी संवाद, जिनकी विषयवस्तु समाज के लिए प्रासंगिक हो, महत्वपूर्ण हो, केवल और केवल अंग्रेजी भाषा में ही हों। अंग्रेजी एक वैश्विक सम्पर्क-भाषा होने के कारण निश्चित रूप से लाभदायी होती है, किन्तु क्या यह सच में इतनी अपरिहार्य है? भारतीय भाषाओं की अंग्रेजी के समक्ष अविवाद्य अधीनता का सिद्धान्त नीति-निर्माताओं, बुद्धिजीवियों और वृहत्तर समाज द्वारा स्वीकार किए जाने के पहले यह प्रश्न पूछा जाना चाहिए था। परन्तु हमने जुगाड़ लगा कर काम चलाना निश्चित किया और इन प्रश्नों से मुँह मोड़ लिया।
परिणामतः आज हमारा समाज अपने भाषाई वैविध्य के संहार की ओर बढ़ रहा है। ऐसा नहीं है की समाज में इस आसन्न संकट को लेकर कोई चेतना ही नहीं है। विभिन्न भाषाई आन्दोलनों की माँगों में, चाहे वे राजनीतिक, सामाजिक-आर्थिक स्वार्थों से कितनी ही प्रेरित क्यों न हों, भारतीय भाषाओं के संरक्षण का भाव तो अन्तरप्रवाहित होता ही है।
तथापि, जैसा उपनिवेशवाद से पीड़ित मानस वाले समाजाें में सामान्य है, हम भी समस्या के समाधान पर विमर्श करना तो दूर, अभी तक समस्या का निदान तक नहीं कर पाए हैं। भारत में होने वाले भाषाई आन्दोलनों द्वारा केवल अन्य भारतीय भाषाओं का ही विरोध इसी सच्चाई को प्रतिबिम्बित करता है। जबकि वास्तविकता यह है की प्रत्येक भारतीय भाषा का टकराव अपनी सोदर्या भाषाओं से नहीं है, वरन अंग्रेजी ने उनकी परिधि को अतिक्रमित किया है, फिर चाहे वह विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी का क्षेत्र हो, साहित्यिक सृजनशीलता हो अथवा आर्थिक क्षेत्र हो। आज भारत में समस्त आधुनिक ज्ञान एवम् गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी है। सभी औपचारिक व्यावसायिक गतिविधियों और संवादों का माध्यम अंग्रेजी है। ऊँट के मुँह में जीरे के समान जो थोड़ा-सा साहित्य सृजन हमारे समाज में हो पा रहा है, उसका माध्यम भी अंग्रेजी ही है। पुरानी पीढ़ियों के प्रयाण के साथ हमारी समृद्ध साहित्य परम्पराएँ धीमी, कष्टप्रद मृत्यु की ओर अग्रसर हैं। भारत की नई फसल अपनी भाषाओं की रसानुभूति के किसी भी सार्थक अनुभव से सर्वथा वञ्चित है क्योंकि हमने अपनी भाषाओं को एक गौण भाषा विषय बनाकर १५०-२०० पन्नों की पाठ्यपुस्तकों में समेट कर रख दिया है; और कोई आश्चर्य की बात नहीं की समय-समय पर इसे भी आवश्यकता से अधिक बताने वाले मिल ही जाते हैं। आज हम इस स्थिति में आ गए हैं की हमें अपनी ही मातृभाषाएँ बोलने में लज्जा आती है। जब हम इन असंख्य भारतीय भाषाओं के साथ एक अनचाहे अतीत के अनचाहे बोझ जैसे व्यवहार करते हैं, तब क्या हम इन्हें ‘अपनी भाषाएँ’ बोलने के अधिकारी भी बचे हैं?
भारतीय भाषाओं पर लगे इस ग्रहण के परिणामस्वरूप उनका विकास अवरुद्ध हुआ है और यह इस तथ्य से स्पष्ट परिलक्षित होता है की सामान्यजन की शब्दावली भाषा की सामान्य प्रवीणता के स्तर से भी कम हो गई है। जिस समय हमें इस गतिशील, नित परिवर्तनशील विश्व में उपजती नित नवीन शब्दों की माँग को पूरा कर हमारी भाषाओं को समृद्ध बनाना चाहिए, हम न केवल उनका विकास अवरुद्ध कर रहे हैं, हम अंग्रेजी के लिए अपनी मातृभाषाएँ छोड़ कर उन्हें संकुचित भी कर रहे हैं। जब हम हमारी अपनी भाषाओं में कोई लेखन, पठन-पाठन नहीं करते, कोई संचार सामाग्री नहीं ग्रहण करते, कई बार तो हम अपनी भाषा में विचारते तक नहीं, तब हम यह कैसे अपेक्षा कर सकते हैं कि हमारी भाषाएँ स्वयमेव समसामयिक बन आज के विश्व के लिए उपयुक्त संचार माध्यम बन जाएँगी?
यद्यपि यह भारतीय भाषाओं के पक्ष में एकजुट हो अंग्रेजी के विरुद्ध एक आह्वान लग सकता है, परन्तु ऐसा है नहीं। जैसा पहले कहा कि एक वैश्विक सम्पर्क-भाषा होने से अंग्रेजी निश्चित कई लाभ और अवसर देती है। किन्तु ना भूलें कि ‘अति सर्वत्र वर्जयेत्’। हमें आवश्यकता है आत्मविश्लेषण करने की कि क्या एक अनजान, विदेशी भाषा के असंगत प्रसार की अपनी हानियाँ नहीं हो सकतीं? किन्तु यह भी सत्य है की कोई भी सार्थक आत्मविश्लेषण, आत्मावलोकन विषय के उचित निदान, पहचान के बाद ही संभव है। क्या हमारा समाज रुक कर इन प्रश्नों पर विचार करने के लिए इच्छुक भी है? क्या हम इन प्रश्नों को विचार करने योग्य समझते भी हैं? यदि हम ठहर कर विचार कर भी लें, तो क्या इस संकट को हम अब रोक भी पाएँगें? या कुछ करने का समय पहले ही बीत चुका? इन प्रश्नों के उत्तर तो काल का गर्भ चीर कर ही बाहर आएँगे…
प्रणाम।