औप्टिमिस्म कलेक्टिव प्रयोग के माध्यम से कम्युनिटी शासन को बिल्ड कर रहा है। यह पुनरावृत्ति समयबद्ध शासन प्रयोगों के माध्यम से होती है जिन्हें "सीज़न" कहा जाता है। सीज़न किसी कलेक्टिव के लिए औप्टिमिस्म कलेक्टिव के शासन में धीरे-धीरे बढ़ती कम्युनिटी की भागीदारी हेतु नई रणनीतियों का परीक्षण करना संभव बनाता है, ऐसा करने में यह प्रक्रिया के मूलभूत चरणों के रूप में विमर्श और प्रतिक्रिया का तरीक़ा अपनाता है।
यह तरीक़ा अन्य DAOs को मिलने वाली चुनौतियों और सफलताओं पर चल रहे शोध पर आधारित होता है।
किया जा रहा DAO डिज़ाइन का विश्लेषण
औप्टिमिस्म फाऊंडेशन ने DAOs के ऐतिहासिक विकास और प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं पर शोध को प्राथमिकता दी है। सीज़न 4 की डिज़ाइन - और कलेक्टिव का सामान्य तरीक़ा - कुछ बातों पर विशेष रूप से चर्चा करती है, जैसे: विभिन्न निर्णयन मॉडल्स को अपनाना, रणनीति को निर्देशित करने हेतु प्राथमिकता निर्धारित करने वाले फ़्रेमवर्क का निर्माण करना, और यह सुनिश्चित करना कि फ़ंडिंग संरचनाएँ लचीली हों।
इस शोध के संपूर्ण परिणामों को औप्टिमिस्म फाऊंडेशन के शासन-प्रमुख जस्टिन द्वारा गशासन योजनाओं की एक श्रृंखला और DAO नीतियों, कार्यक्रमों और प्रक्रियाओं से सम्बंधित एक खोजनीय लाइब्रेरी में संकलित किया गया था: द कलेक्टिव DAO अर्काइव्ज़ के रूप में। यदि आपका मन करे तो, तो आप यहाँ DAO शासन की टाइमलाइन्स देख सकते हैं और यहाँ शासन पुस्तकालय खोज सकते हैं। यदि आप अर्काइव रखरखाव में सहायता करना चाहते हैं, तो फाऊंडेशन मिशन RFP देखें।
प्रयोगों की शक्ति
कलेक्टिव इन विचारों का परीक्षण समय-बद्ध प्रयोगों द्वारा कर रहा है, जिसके बाद विमर्श भी किया जाता है। यह फ़्रेमवर्क हमें परिणामों से सीखने, विचारों में सुधार करने और नए प्रयोगों हेतु वोटिंग के लिए पर्याप्त स्वतंत्रता प्रदान करता है। कम्युनिटी के सदस्य और प्रतिनिधि नए विचारों का स्वागत करते रहे हैं, क्योंकि हमेशा असफल प्रयोगों को त्यागकर नए प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध रहता है। यह खुलापन नवाचार को बढ़ावा देता है और हमें DAO शासन की झटपट पुनरावृत्ति करवाता है, जो चुनौती क्रिप्टो के इतर DAOs और प्रशासन दोनों के सामने होती है।
Collective, सीज़न 4 में, औप्टिमिस्म के क्रमिक विकेंद्रीकरण में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए कई महत्त्वपूर्ण प्रयोग करेगा।
कलेक्टिव इरादे
रणनीति और प्राथमिकता किसी भी सफल संगठन की महत्त्वपूर्ण मांसपेशियाँ होती हैं। किसी DAO में इन्हें सोच-समझकर लागू करना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सीज़न 4 हमें "Intents" से रू-ब-रू करवाता है, जो लचीले और दिशात्मक लक्ष्य होते हैं जो कलेक्टिव को साझा लक्ष्यों से जोड़ने और उनपर ध्यान केंद्रित करवाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। कलेक्टिव द्वारा समर्थित या निष्पादित सम्पूर्ण कार्य इन कलेक्टिव इरादो की खोज में ही होना चाहिए। सीज़न 4 में, कलेक्टिव प्रत्येक इरादो के लिए एक विशिष्ट बजट आवंटित करता है, जिसका उद्देश्य उस इरादो के लिए काम करने वाली उच्चतम लेवरेज का समर्थन करना हो।
मिशन और गठबंधन
अधिकांश DAO संरचनात्मक चुनौतियों का अनुभव करते हैं, जिसमें लगातार व्यावसायिक इकाइयों के समान कार्य करने वाले समूहों को अलग-अलग अनिश्चित काल तक वित्त पोषित किया जाता है। बजटों को एक अनाकलित ट्रेजरी से अलग-अलग आवंटित किया जाता है, और एक समग्र बजट में समेकित कर दिया जाता है जो अक्सर अस्थिर होता है और रणनीतिक कार्य पर कम व्यय करते हुए ग़ैर-प्रमुख कार्य पर अधिक व्यय कर देता है।
"मिशन और गठबंधन" को शामिल करने के साथ, सीज़न 4 संरचना जानबूझकर इस प्रकार की चुनौतियों से बचने के लिए डिज़ाइन की गई थी।
मिशन विशिष्ट पहलों हेतु प्रस्ताव होते हैं जो एक इरादो को प्राप्त करते हैं। मिशन दो प्रकार के होते हैं:
प्रस्तावित मिशन - एक इरादो के तहत प्रस्तुत मिशन, ये मिशन गवर्नेंस फ़ंड द्वारा इरादो से जुड़ी व्यापक पहलों का समर्थन किया जाना संभव बनाते हैं।
फ़ाउंडेशन मिशन - फ़ाउंडेशन द्वारा परिभाषित, ये मिशन पार्टनर फ़ंड के प्रस्तावों हेतु किए जाने वाले सार्वजनिक अनुरोधों के समान होते हैं और इरादो की दिशा में भी काम करते हैं।
अलाएंस कॉन्ट्रिब्यूटर्स के समूह हैं जो किसी मिशन को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से एक साथ शुरू से अंत तक काम करते हैं। एक अलाएंस कोई पूर्व-स्थापित संगठन या कॉन्ट्रिब्यूटर्स का समूह हो सकता है जो विशेष रूप से एक मिशन को पूरा करने के लिए साथ आता है।
कलेक्टिव ट्रस्ट टियर्स
सभी DAOs को जवाबदेही के सम्बन्ध में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। औप्टिमिस्म कलेक्टिव ने सबसे पहले अधिक जवाबदेही नियत करने के प्रयास में मनमानी फ़ंडिंग सीमाएँ लागू कीं। अब, ट्रस्ट टियर इसके बजाय योगदान, प्रतिष्ठा और प्रभाव के आधार पर फ़ंडिंग की सीमा निर्धारित करना संभव बनाता है। अलाएंस ट्रस्ट टियर्स के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं, जो इकोसिस्टम के भीतर सकारात्मक प्रभाव के आधार पर अधिक सुदृढ़ प्रतिष्ठा प्रणाली की ओर पहला कदम है। सीज़न 4 में सत्यापन को भी शामिल किया जाएगा, जिससे प्रतिष्ठा ऑन-चेन संग्रहित होने लगेगी।
सीज़न 4 हेतु पूरी गाइड के लिए और इन प्रयोगों के बारे में सामुदायिक चर्चा देखने के लिए, कलेक्टिव के गवर्नेंस फ़ोरम पर जाएँ।
सीज़न 4 औप्टिमिस्म कलेक्टिव के गवर्नेंस स्ट्रक्चर के विकास में एक शक्तिशाली पुनरावृत्ति को चिह्नित करता है। कलेक्टिव इरादे, मिशनों, अलाएंसेज़ और ट्रस्ट टियर्स जैसी मूलभूत अवधारणाओं का परिचय एक अधिक विकेंद्रीकृत और समुदाय-संचालित संगठन के लिए आधार तैयार करता है।
शासन के लिए प्रयोग-आधारित तरीक़ा विकेंद्रीकृत शासन की जटिल दुनिया को नैविगेट करते हुए सीखने, पुनरावृत्ति और सुधार करने के लिए कलेक्टिव की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। प्रत्येक सीज़न के माध्यम से प्रगति करते हुए, कलेक्टिव वास्तव में विकेंद्रीकृत और सुदृढ़ शासन प्रणाली के लक्ष्य के करीब पहुँच रहा है, जो समुदाय को सशक्त बनाता है और उद्योग में नवाचार को प्रेरित करता है।
हमारे साथ औप्टिमिस्टिक (आशावादी) बने रहने के लिए धन्यवाद!

