Cover photo

बैडरोक बांधना

OP स्टैक की पहली रिलीज़ के पीछे डिज़ाइन फ़िलॉसफ़ी

सफल औप्टिमिस्म गोएर्लि टेस्टनेट अपग्रेड का समर्थन हमारे साथ है, एक सुदृढ़ ऑडिट प्रतियोगिता बैडरोक आर्किटेक्चर का सूक्ष्मपरीक्षण कर रही है, और टोकन हाउस पर सब्मिट किए जाने वाले अपग्रेड प्रस्ताव पर मतदान 15 फरवरी से शुरू हो रहा है। बैडरोक औप्टिमिस्म मैनेट पर लैंड करने के बहुत क़रीब है, और हम इस अवसर का उपयोग करते हुए इस रिलीज़ के पीछे के उद्देश्य और तकनीकी विशिष्टताओं के बारे में और जानकारी साझा करना चाहते हैं।

बैडरोक अपग्रेड तैयार किए जाने के पीछे की डिज़ाइन फ़िलॉसफ़ी, यह क्यों महत्वपूर्ण है, और यह प्रोटोकॉल स्तर पर औप्टिमिस्म मैनेट पर होने वाले सुधारों में कैसे परिवर्तित हुयी, के बारे में जानने के लिए, आगे पढ़ें।

कम करें (रिड्यूस), पुनरुपयोग करें (रियूज़), पुनर्निर्मित करें (रि-एंजिनियर)

बैडरोक अपग्रेड की संकल्पना के शुरुआती चरणों से, OP स्टैक में कोड की मात्रा को कम करना OP लैब्स इंजीनियरिंग टीम के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता थी। यह लक्ष्य व्यावहारिक और रणनीतिक दोनों है। बहुत सरल शब्दों में, किसी कोडबेस में मौजूद कोड की प्रत्येक पंक्ति को बनाए रखने के लिए धन व्यय होता है और इससे बग की मौजूदगी होने का एक और अवसर पैदा होता है। किसी सिस्टम में जितना कम कोड होगा, उसे बनाए रखना उतना ही कम खर्चीला होगा और वह उतना ही अधिक सुरक्षित हो पाएगा।

जिस तरह से OP लैब्स ने एथेरियम से जितना संभव हो उतने कोड का पुनरुपयोग करके एक न्यूनतम कोडबेस हासिल किया था। व्यावहारिक रूप से, इससे सुरक्षा भी बढ़ती है। एक नए L2 कोडबेस में एक से अधिक बग होना तय है जो 8 से अधिक वर्षों के लिए उत्पादन और युद्ध-परीक्षण में रहा है।

इसके अलावा, एथेरियम कोडबेस का पुन: उपयोग करने से हमें बैडरोक (सच्चा एथेरियम-इक्विवलेन्स) बिल्ड करने के लिए हमारे दूसरे मार्गदर्शन सिद्धांत पर पहुँचने में मदद् मिलती है।

एथेरियम-इक्विवलेन्स

बैडरोक रिलीज़ सुनिश्चित करना 100% एथेरियम-इक्विवलेन्स के क़रीब है, जो हमारी कम्युनिटी के डिवेलपर्स के लिए अच्छा है। L1 से सुधारों को प्राप्त करने में, प्रोटोकॉल स्तर पर औप्टिमिस्म पर काम करने वाले डिवेलपर्स से बहुत कम लिफ़्ट की आवश्यकता होगी। इससे OP लैब्स एंजिनियरिंग टीम पर भार भी कम होगा और उन्हें हमारे समुदाय को ध्यान में रखकर बिल्ड करने में मदद् भी मिलेगी। अल्पतम रूप से संशोधित एक्ज़िक्यूशन क्लाइंट हमारे लिए एथेरियम मेननेट में होने वाले परिवर्तनों के साथ रू-ब-रू रहना आसान बनाते हैं।

यह सब जुड़कर एक ऐसे इकोसिस्टम में तब्दील हो जाता है जो सभी एथेरियम-नेटिव प्रोटोकॉल कॉन्ट्रिब्युटर्स के लिए बैडरोक रिलीज के बाद औप्टिमिस्म मैनेट पर प्रयोग करना आसान बना देगा।

बैडरोक को एथेरियम से मिलते-जुलते भावों और उससे न्यूनतम अंतर के साथ डिज़ाइन किया गया है। हमारा कोडबेस सामान्य एथेरियम शब्दों का भी उपयोग कर लेता है। प्रोटोकॉल-स्तरीय इक्विवलेन्स का अर्थ है कि कोर एथेरियम कॉन्ट्रिब्यूटर्स सरलता से समझ जाएँगे कि OP स्टैक का उपयोग कैसे किया जाए, और उसी तरह OP लैब्स डिवेलपर्स को एथेरियम में योगदान करना आसान लगेगा।

अंतत: एथेरियम के साथ 1:1 होने से हमें भविष्य में प्रायोगिक परियोजनाओं और EIPs के लिए प्रमाणन आधार के रूप में सेवा प्रदान करने का अवसर मिलता है। कोर एथेरियम डेव्स सबसे अधिक एथेरियम-इक्विवलेंट L2 कोडबेस पर प्रयोग, परीक्षण और नवाचार करने में सक्षम होंगे।

मॉड्युलैरिटी (प्रतिरूपकता)

मॉड्युलैरिटी बेडरॉक रिलीज़ का प्रमुख आकर्षण है, जिससे OP स्टैक में अलग-अलग चीज़ों को स्वैप करना आसान हो जाता है। यह भविष्य के लिए औप्टिमिस्म को तैयार करता है, अनेक निष्पादन लेयर क्लाइंट्स के लिए समर्थन संभव बनाता है और रोलअप को प्रमाणन तंत्र के रूप में फ़ॉल्ट-प्रूफ़्स या वैलिडिटी-प्रूफ़्स (जैसे, एक zk-SNARK) का उपयोग करने की अनुमति देता है। यह लचीला आर्किटेक्चर एथेरियम इकोसिस्टम में भविष्य के विकास से भी अनुकूलन कर सकता है।

यह लचीलापन भी औप्टिमिस्म पर बिल्ड करना वास्तव में मज़ेदार बनाता है, क्योंकि यह अंतहीन संभावनाओं के द्वार खोलता है जो विशिष्ट उद्देश्यों के लिए मॉड्यूल को कस्टमाइज़ करने से खुलते हैं। इस तरह, बैडरोक OP स्टैक के प्रोटोकॉल से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रयोग और नवाचार को सक्षम बनाता है।

व्यवहार में यह कैसे काम कर सकता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण वह काम है जो लैटिस ने OP क्राफ्ट को जारी करने के लिए OP स्टैक को संशोधित करने के लिए किया था।

आगे क्या होगा?

एक अपग्रेड प्रपोज़ल अनुमोदन के लिए टोकन हाउस को भेजा गया है। यदि यह सफलतापूर्वक पास हो जाता है, तो औप्टिमिस्म मैनेट का बैडरोक में माइग्रेशन अगले कुछ हफ़्तों में हो जाएगा—सुगम अपग्रेड सुनिश्चित करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक!

यदि आपको बैडरोक सम्बंधित चीज़ें ठीक से नहीं समझ पाएँ, तो तकनीकी बैडरोक व्याख्या देखें जिसे हमने अभी-अभी एथेरियम-औप्टिमिस्म कम्युनिटी हब में जारी किया है। हम 8 फरवरी, शाम 6:30 बजे UTC पर अपने डिस्कॉर्ड में बैडरोक-थीम वाले AMA भी होस्ट कर रहे हैं—उम्मीद है कि आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं! (संपादन: यहाँ डिस्कॉर्ड इवेंट का सीधा लिंक दिया गया है!)

आगामी सप्ताहों में आने वाली बहुत सारी गहरी-समझ वाली सामग्री के लिए हमारे साथ बने रहें, जिसमें दो-चरणीय निकासी, कम L1 डेटा शुल्क, मल्टी-क्लाइंट समर्थन, और अन्य चीज़ें आदि जैसे विशिष्ट प्रोटोकॉल सुधारों की जाँच करने वाले कई डेव ब्लॉग्स शामिल हैं।