वैश्विक स्तर पर मानव बुद्धि के अभूतपूर्व समन्वय को संभव बनाने वाली विकेंद्रीकृत ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से मानवता को सशक्त बनाने के लिए औप्टिमिस्म को बिल्ड किया गया था। और ऐसा क़ाफ़ी कुछ है जिसके बारे में ख़ुश हुआ जा सकता है: हमारे अनुमान में, पिछले दो वर्षों में, औप्टिमिस्म मैननेट ने संचयी रूप से उपयोगकर्ताओं की शुल्क में $2.69 बिलियन, लेन-देन पुष्टि के प्रतीक्षाकाल में 15.8 वर्षों की बचत की है, और इसने वर्तमान में $2.8 बिलियन का ऑन-चेन मूल्य प्राप्त कर रखा है।
लेकिन वास्तविकता यह है: किसी ने भी वास्तव में एथेरियम को स्केल नहीं किया है। इसमें हम लोग भी शामिल हैं।
अगर एथेरियम को वेब2 के बड़े नामों को टक्कर देनी है, और सॉफ़्टवेयर की दुनिया के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा करना है, तो उसे इंटरनेट-स्तर की स्केलिंग ज़रूरत है। आज कोई भी चेन ऐसा करने का दम नहीं भर सकती।
उसी समय, एक मल्टीचेन दुनिया की अपनी चुनौतियाँ हैं। एथेरियम L2s पहले से ही टूलिंग और UX की सीमाओं को बदल रहे हैं, और हम वैश्विक स्तर पर कहीं नहीं टिकते हैं। आगे आने वाली सैकड़ों, हज़ारों और लाखों चेन्स का समर्थन प्रदान करने के लिए हमें एक आमूल परिवर्तन की आवश्यकता है।
वास्तविकता यह है कि जब बढ़ते ब्रांड और इकोसिस्टम स्थायी उपयोग हेतु प्लैटफ़ॉर्म की तलाश करते हैं, तो उनके पास सीमित, ख़राब विकल्प होते हैं। कोइनबैस जैसे बड़े इकोसिस्टम्स को एक कठिन निर्णय लेना पड़ता है: या तो वे एथेरियम पर डिप्लॉय करें और स्केलेबिलिटी खो दें, या एक सिंगल L2 का चयन करें और उस इकोसिस्टम पर निर्भर हो जाएँ, या फिर अपनी ख़ुद की चेन डिप्लॉय कर उसकी देखभाल करें और लिक्विडिटी व नेटवर्क प्रभावों को विखंडित करें।
कैसा हो अगर हमारे पास पैरेलेल चेन्स की स्केलेबिलिटी और सिंगल ब्लॉकचेन की कम्पोज़ेबिलिटी दोनों हों? कैसा हो यदि वे सभी चेन्स एक ओपन सोर्स स्टैक साझा करें जो विकेंद्रीकरण को प्राथमिकता दे, शासन व सुरक्षा को प्राथमिकता दे और तारतम्यता में निरंतर सुधार लाए?
वक़्त आ गया है कि औप्टिमिस्म अंगीकरण की अगली लहर के लिए तैयार हो जाए।
वक़्त आ गया है कि यह सिर्फ़ एक चेन नहीं, बल्कि चेन्स का एक एकीकृत नेटवर्क बनाए।
वक़्त आ गया है कि साथ आकर बिल्ड किया जाए, न कि अलग-अलग रहकर।
वक़्त आ गया है कि औप्टिमिस्म विभिन्न चेन्स का एक प्लैटफ़ॉर्म बन जाए।
औप्टिमिस्म हमेशा से ही एक ओपन सोर्स प्रॉजेक्ट रहा है, और इसमें सम्मानपूर्वक किसी भी L2 में से सर्वाधिक फ़ोर्क्स हुए हैं। लेकिन अब, ताक़त दोगुनी करने का समय आ गया है। यह केवल कई चेन्स बनाने से सम्बंधित नहीं है- बल्कि यह उन्हें एक ही नेटवर्क में एकबद्ध कर देने के बारे में है।
इसके परिणाम को हम सुपरचेन कहते हैं।
सुपरचेन अन्यथा पृथक रहने वाले L2s को एक एकल इंटरऑपरेबल और कंपोज़ेबल व्यवस्था में एकीकृत करने का प्रयास करती है। हमें एक ऐसे भविष्य की दिशा में प्रयासरत होने की आवश्यकता है, जिसमें L2 को लॉन्च करना उतना ही सरल है जितना कि आज एथेरियम के लिए एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट डिप्लॉय करना।
अंतिम-और शायद सबसे महत्वपूर्ण बात-कि जब हम एक साथ बिल्ड करते हैं, हम एक साथ जीतते हैं। यही कारण है कि ओ.पी स्टैक कोडबेस को सार्वजनिक हित के रूप में बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
की बात करते हुए…
आज, हम औप्टिमिस्म इकोसिस्टम में एक नए प्रवेशकर्ता का स्वागत करते हैं जो है:
कोइनबैस. ओ.पी. स्टैक कोडबेस के एक मुख्य डेवलपर, और इस पर बिल्ड की गयी एक नयी L2 ब्लॉकचेन जिसे बेस कहा जाता है, दोनों के रूप में औप्टिमिस्म शामिल हो रहा है।
कोर डेवलपर के रूप में, कोइनबैस औप्टिमिस्म कलेक्टिव के मिशन में योगदान करने के लिए ओ.पी. लैब्स में शामिल होगा, और इस खेल में ओ.पी. स्टैक के नेतृत्व को सर्वाधिक शक्तिशाली सार्वजनिक हित के रूप में विस्तारित करेगा।
एक चेन के रूप में, बेस, लेन-देन शुल्क राजस्व के एक हिस्से को एक औप्टिमिस्म कलेक्टिव ट्रेज़री में वापस जमा कर देगा, जिससे एक टिकाऊ भविष्य के उद्देश्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा, ऐसा भविष्य जिसमें प्रभाव = लाभ होगा।
निकट अवधि में, यह सहयोग औप्टिमिस्म मैनेट, बेस और अन्य L2s को साझा ब्रिजिंग और सीक्वेंसिंग वाली एक प्रारंभिक सुपरचेन संरचना में अपग्रेड करने का प्रयास करेगा।
लंबी अवधि में, यह सुपरचेन एक विशाल नेटवर्क के रूप में विकसित हो सकती है जो इंटरऑपरेबिलिटी को परम सीमा तक बढ़ाएगी, विकेंद्रीकृत प्रोटोकॉल साझा करेगी, और इसके कोर प्रिमिटिव्ज़ को मानकीकृत करेगी - यह सब सार्वजनिक हित को वित्तपोषित करते समय होगा, जो इसे सक्षम बनाएगा।
हम साथ रहकर स्केल करेंगे।
यदि आप हमसे जुड़ना चाहें, तो संपर्क करें, या कॉन्ट्रिब्यूट करना शुरू करें।
और, हमेशा की तरह,
ऑप्टिमिस्टिक बने रहें! 🔴✨

