दो रंग सबसे निराला एक सफ़ेद दूजा कला सबसे प्यारा क्या ? हाँ , ये साँवला रंग तुम्हारा ! ये रंग ही तो है जो दामन में लगे तो दाग और गाल में गुलाल हो जाता है कहीं इश्क़ हो जाता है , कहीं लाल हरे में आपसी तनाव हो जाता हैं , रंग में बँट चूका संसार किसी को हरा प्यारा किसी को भगवे से प्यार कहानी अदभुत है भारत की यार जब करना हो युद्ध कोई उठाये तलवार कोई करे कलम से वार , पर जीत तय थी तलवार की क्यूंकि क़िताबों को खाने लगे है दीमक और बाजारों में बिक रहे तलवार चमकदार , मगरूर तलवार था परेशान भाई , भाई-जान में...