NFT क्या है? (What is an NFT)
NFT का पूरा नाम Non-Fungible Token हैं। इसमें Non-fungible का मतलब एक ऐसी डिजिटल वस्तु है जो दूसरों से बिल्कुल अनोखा(unique) हैं, इसके अलावा एक ऐसी डिजिटल वस्तु जिसे दूसरे डिजिटल वस्तु के साथ एक्सचेंज नहीं किया जा सकता जैसे कि मोनालिसा की पेंटिंग, किसी का डिजिटल फोटो या फिर कोई ओरिजिनल डिजिटल वस्तु। आसान शब्दों में कहें तो ऐसी चीजें जिसको एक्सचेंज या रिप्लेस नहीं किया जा सकता हैं।
Token का मतलब Proof हैं जिस प्रकार घर के रजिस्ट्री के कागजात यह साबित करते हैं कि घर आपका है, उसी प्रकार डिजिटल चीजों के भी डिजिटल कागजात होते हैं जिसे Token कहते हैं। Token यह साबित करते हैं कि यह डिजिटल वस्तु किसके नाम पर है या फिर इस डिजिटल वस्तु को किसने खरीदा हैं।
NFTs Blockchain पर आधारित है, Blockchain को पब्लिक कंट्रोल करती है इसमें डिजिटल ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री मौजूद होती हैं। Non-Fungible Token के मदद से इंटरनेट पर किसी भी प्रकार का डिजिटल वस्तु खरीदा और बेचा जाता है इसके अलावा डिजिटल वस्तु की लेनदेन भी की जाती हैं, NFT को proof of ownership कहते हैं। NFTs कुछ भी हो सकती हैं जैसे कि photos, videos, artwork, panting, song, इत्यादि। ज्यादातर NFTs को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए खरीदा और बेचा जाता हैं।
NFT Kya Hai? Non Fungible Tokens Meaning in Hindi की 2022 मे Updated पूरी जानकारी
अभी हाल ही मे लोगों के सामने Bitcoin और Cryptocurrency ये दो शब्द आए, जिन लोगों को पता नहीं था उन्होंने Internet पर इनके बारे मे बहुत Search किया।
इनके बारे मे जानकारी प्राप्त करके बहुत से लोगों ने इसमें निवेश किया और इसपर काम भी किया। जिन लोगों ने Bitcoin और Cryptocurrency के बारे मे अच्छी तरह जाना और सीखा, उन्होंने इससे पैसा भी खूब कमाया।
