प्रचार विभाग मार्च, 2023 सतगुरु देह का नाम नहीं है, सतगुरु होता ज्ञान है (हरदेव वाणी , शब्द - 26) विषय: निरंकार (ज्ञान) ही गुरु है। "यह निरंकार (ज्ञान) ही आपका गुरु है, मेरा बुत आपका गुरु नहीं है। मैंने तो इशारा ही देना है।" - बाबा अवतार सिंह जी महापुरुषों, जब यह मिशन बाबा बूटा सिंह जी ने शुरू किया तब निरंकार प्रभु की ही भक्ति सिखाई जाती थी। और बाबा अवतार सिंह जी भी केवल निरंकार से ही जोड़ते थे, और अक्सर यह कहते थे कि, "जो भी मांगना है, किसी दो कानों वाले से मत मांगो। निरंकार से मांगो। अगर मु...