इंटरनेट की दुनिया लगातार बदल रही है। पहले हम सिर्फ वेबसाइटें पढ़ते थे (Web1), फिर सोशल मीडिया और ऐप्स आए जहाँ हम खुद कंटेंट बना पाए (Web2)। अब एक और क्रांति शुरू हो गई है – Web3, जहां हम इंटरनेट के सिर्फ यूज़र नहीं, बल्कि मालिक भी बन सकते हैं।
Web3 को समझना थोड़ा तकनीकी लग सकता है, लेकिन अगर आप इसकी बुनियादी बातें समझ लें तो यह आपके लिए कमाई का एक शानदार जरिया बन सकता है – और वो भी अपने मोबाइल से, हिंदी में।
दरअसल Web3 एक ऐसा नया इंटरनेट माध्यम है, जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। यहां किसी भी डेटा को किसी एक कंपनी के सर्वर पर नहीं, बल्कि हजारों कंप्यूटरों पर एक साथ स्टोर किया जाता है। इसका मतलब यह है कि -
कोई एक कंपनी आपके कंटेंट को डिलीट नहीं कर सकती
आप अपने बनाए हुए डेटा के मालिक होते हैं
और आप उस कंटेंट से सीधे कमाई कर सकते हैं, बिना बीच वाले प्लेटफॉर्म के
Web3 में कमाई के कई तरीके हैं, जैसे:
आप mirror.xyz जैसे प्लेटफॉर्म पर हिंदी में ब्लॉग लिख सकते हैं और उसे NFT के रूप में बेच सकते हैं। यदि कोई रीडर चाहता तो उसे खरीद सकते हैं या आपको ETH में टिप दे सकते हैं।
अगर आप कविता, कहानी, चित्रकारी या कोई भी डिजिटल रचना करते हैं, तो आप उसे NFT बनाकर बेच सकते हैं। आपके रचनात्मक काम की कीमत आप खुद तय कर सकते हैं।
आजकल Web3 गेम्स में खेलने से भी क्रिप्टोकरेंसी मिलती है। कुछ लोग Metaverse में जमीन खरीद-बेच कर भी कमाई कर रहे हैं।
Web3 से अभी जुड़ना क्यों लाभदायक है?
Web3 अभी शुरुआती दौर में है। ठीक वैसे ही जैसे 2005 में YouTube नया था या 2010 में Instagram। जो लोग उस समय जुड़े, वे आज डिजिटल स्टार या सफल क्रिएटर्स बन चुके हैं।वैसे ही, Web3 अभी नई शुरुआत कर रहा है, और अगर आप आज इसमें कदम रखते हैं तो आने वाले समय में आप:
ज्यादा कमाई कर सकते हैं
अपनी पहचान और कम्युनिटी बना सकते हैं
डिजिटल दुनिया में आगे निकल सकते हैं
नहीं! अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकते हैं, सोशल मीडिया चला सकते हैं – तो Web3 भी सीख सकते हैं। बस आपको चाहिए:
एक MetaMask वॉलेट
Mirror.xyz जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल
और थोड़ा धैर्य और सीखने की इच्छा

