इंटरनेट की दुनिया लगातार बदल रही है। पहले हम सिर्फ वेबसाइटें पढ़ते थे (Web1), फिर सोशल मीडिया और ऐप्स आए जहाँ हम खुद कंटेंट बना पाए (Web2)। अब एक और क्रांति शुरू हो गई है – Web3, जहां हम इंटरनेट के सिर्फ यूज़र नहीं, बल्कि मालिक भी बन सकते हैं। Web3 को समझना थोड़ा तकनीकी लग सकता है, लेकिन अगर आप इसकी बुनियादी बातें समझ लें तो यह आपके लिए कमाई का एक शानदार जरिया बन सकता है – और वो भी अपने मोबाइल से, हिंदी में।Web3 क्या है?दरअसल Web3 एक ऐसा नया इंटरनेट माध्यम है, जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। ...